भागलपुर, मार्च 16 -- फलका। एक संवाददाता बीते शनिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे -77 पर रंगाकोल मोड़ समीप अज्ञात बदमाश द्वारा हथियार के बल पर एक कार सवार व्यक्ति से उन्नीस हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन लूट के मामले का पोठिया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने छापेमारी कर लूट का मोबाइल फोन,उन्नतीस सौ रुपये नगद,लोहे का रड व जंजीर सहित अन्य समाग्री के साथ तीन नाबालिग सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू रंजन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते शनिवार की रात्रि पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर रंगाकोल मोड़ समीप कार सवार व्यक्ति मो.आलमगीर पोठिया निवासी सेतीन-चार अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर जबरन कार रो...