जमुई, मार्च 2 -- कटिहार : कोढ़ा पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी डॉ. विवेकानंद ने सोमवार को आदर्श थाना कोढ़ा पहुंचकर थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अभिलेख संधारण की स्थिति की समीक्षा भी किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर के चारों ओर भ्रमण किया, जहां कई स्थानों पर पेड़ों से गिरे पत्ते और साफ-सफाई की कमी देखी गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना परिसर की स्वच्छता और सुव्यवस्था पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.