भागलपुर, फरवरी 19 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है।पोठिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए नशे की हालत में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं कुर्सेला थाना पुलिस ने भी सघन जांच अभियान चलाकर नशे की हालत में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की...