कटिहार : पीजी में नामांकन की प्रक्रिया लटकी अधर में
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- कटिहार से रामनिवास शर्मा की रिपोर्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल पार्ट थर्ड 2026 का परीक्षाफल घोषित नहीं किए जाने के कारण स्नातकोत्तर के नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया अघर में लटक गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर सह मंत्री रवि सिंह और विशाल सिंह ने बताया कि स्पेशल परीक्षा को संपन्न हुए 3 महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा फल प्रकाशित नहीं किए जाने के कारण हजारों परीक्षार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। पीजी सत्र 2026 -28 में नामांकन रुका हुआ है। बताया कि सत्र को नियमित करने और प्रमोटेड व अनुत्तीर्ण छात्रों को मुख्य धारा में लाने के लिए इस विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा फल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.