भागलपुर, अप्रैल 9 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। गुरुवार के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 64 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 व 15 और 21 तारीख को इस प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं।पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयकुमार ने बताया कि शिविर में महिलाओं की समुचित स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें एएनएम श्वेता वर्मा, रेशमी राज, रूबी कुमारी,जूली कुमारी आदि ने गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर समेत अन्य आवश्यक जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।शिविर में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं। ज...