मुंगेर, मई 6 -- सेमापुर से राणा की रिपोर्ट सेमापुर (कटिहार) । सेमापुर बाजार से काबर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। नतीजतन, बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं मिलने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कई जगहों पर गंदा पानी जमा रहने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।दैनिक रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले स्कूली बच्चे, मरीज और व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पानी भरे रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का डर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.