भागलपुर, अप्रैल 9 -- कुरसेला : नारी शक्ति योजना के तहत आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कौशल विकास नारी शक्ति योजना के तहत गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी गयी। इस दौरान हवाई हमले, आग लगने की घटनाओं तथा घायल लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास कराया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि आग लगने पर घबराएं नहीं, तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और आसपास के लोगों को सतर्क करें। कार्यक्रम में प्रधान अग्निक शंकरानंद साह, अग्निक चालक धर्मेंद्र मंडल, अग्निक संजीत कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर ग्रामीणों को आग से बचाव और आपदा...