भागलपुर, सितम्बर 5 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट आजमनगर और तेलता थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि आजमनगर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए छह अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। वहीं, तेलता थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में छह अभियुक्तों को पकड़ा। दोनों थानों की कार्रवाई में कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...