भागलपुर, अप्रैल 6 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को झांसे में लिया और उसके सोने के जेवरात ठग लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बड़ी बाजार निवासी शीला अग्रवाल के पास एक व्यक्ति आया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आई कार्ड दिखाया। उसने महिला को समझाया कि इन दिनों क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए गले की सोने की माला और हाथ के जेवर उतारकर सुरक्षित रख लें। उसकी बातों में आकर महिला ने अपने जेवर उतार लिए। इसके बाद आरोपी ने पास खड़े अपने साथी के साथ मिलकर जेवरात को कागज में रखने का नाटक किया और महिला को थमा दिया। महिला जब घर पहुंची और कागज खोला, तो उसमें सोने के जेवर की जगह लोहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.