भागलपुर, जून 1 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, समेली द्वारा संचालित "दीदी की सिलाई घर" ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भी बना रही है। जीविका दीदी सिलाई केंद्र का हाल ही में केंद्र का निरीक्षण प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, जीविका के बीपीएम प्रकाश सिंह, एसी सुमित कुमार, उपप्रमुख कंचन देवी, मुखिया राजेश कुमार मंडल, सरपंच मनोज पटेल, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव, जदयू नेता मनोज मंडल, दिलीप कुमार साह एवं सुनील कुमार शर्मा ने किया।

महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर केंद्र म...