भागलपुर, अप्रैल 27 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट फलका पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के फुलडोभी मुस्लिम टोला नहर समीप दस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर फुलडोभी मालीटोला की ओर जा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ फुलडोभी मुस्लिम टोला नहर समीप पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपना हाथ में प्लास्टिक का गैलन लेकर आ रहा था।जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम अनिल मालाकार फुलडोभी माली टोला निवासी बताया तथा गैलन की तलाशी के क्रम में दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्याय...