भागलपुर, अप्रैल 3 -- आजमनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियाल पंचायत के अलिहारपुर गांव में बहियार से घर आते समय ट्रैक्टर अनबैलेंस हो जाने के कारण सड़क किनारे तालाब में ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर में बैठा 14 वर्षीय अर्जुन मंडल पिता गोवर्धन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक 15 वर्षीय अर्जुन मंडल पिता भोला मंडल ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गए। उक्त घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की लाश तालाब से निकाला जा सका । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर लेकर आ रहा दोनों बच्चा नाबालिक था। जहां पर ट्रैक्टर हादसाग्रस्त हुआ। वहां पर सड़क की चौड़ाई काफी कम है ट्रैक्टर संभाल नहीं पाया अनबैलेंस होने के कारण तालाब में जा गिरा। देर शाम तक ...