कटिहार : जेपी सेनानियों ने किया माल्यार्पण
भागलपुर, जून 25 -- कटिहार, निज संवाददाता। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला के सभी जेपी सेनानियों ने कटिहार स्टेशन के समीप जय प्रकाश नारायण चौक पर अवस्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आपातकाल के दौरान पूरे देश में जोर जुल्म और संविधान की हत्या किए जाने की घोर भर्त्सना की गई।इस अवसर पर जेपी सेनानियों ने आपातकाल में विभिन्न जेलों में अपने ऊपर किए गए अत्याचार को याद किया।आपातकाल के दौरान जिन-जिन आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता करते हुए संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत मोदी ने कहा कि आपातकाल थोप कर न्यायालय को भी पंगु बना दिया गया था। यह भी पढ़ें- आपातकाल का दौर याद कर सिहर उठे लोकतंत्र रक्षक सेनानी और संपूर्ण देश में लाखों लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.