भागलपुर, फरवरी 10 -- आमदाबाद, संवाद सूत्र। मनरेगा के नए स्वरूप विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर मनरेगा कार्यालय परिसर में लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. बच्चा अंसारी ने की। पीओ ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। जल संरक्षण, ग्रामीण एवं आजीविका आधारित संरचना निर्माण तथा मौसमी आपदाओं से निपटने से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा। योजना के अंतर्गत अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि किसान अपनी निजी भूमि पर पौधरोपण करा सकते हैं। समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान है। कार्यक्रम का उद्देश्य जॉब कार्डधारियों को योजना के लआभों से अवगत कराना है।मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.