भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार,एक संवाददाता बरारी प्रखंड के बरेटा पंचायत स्थित सेमापुर में जीविका दीदी समूह के साथ अग्नि सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं को आग से बचाव एवं आपदा के समय अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों की जानकारी दी गई। बैठक में सहायक अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती ने बताया कि घरों में छोटी-छोटी लापरवाहियां ही बड़ी आगजनी की घटनाओं का कारण बनती हैं। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के उपकरणों की नियमित जांच तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित जीविका दीदियों को प्राथमिक रूप से आग बुझाने के तरीके, बालू, पानी एवं अग्निशामक यंत्र के उपयोग की जानकारी भी दी। साथ ही आपातकालीन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने की अप...