भागलपुर, जनवरी 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग डिवीजन बी का भव्य उद्घाटन रविवार को माहेश्वरी अकादमी मैदान में किया गया l उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने किया l विधायक ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला आफजाई की l उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से क्रिकेट प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलता है l उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है l टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर विधायक ने एसोसिएशन के सदस्यों को बधाई दी l एसोसिएशन के तदर्थ समिति के संयोजक राकेश रंजन ने बताया कि टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही है l 10 टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है l टूर्नामेंट में 23 मैच खेले जाएंगे l उद्घाटन मैच कटिहार सुपर किंग और शुभम क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.