कटिहार : जनता दरबार में 15 मामलों की हुई सुनवाई, पांच का निष्पादन
भागलपुर, मई 23 -- अमदाबाद (कटिहार) से मो. जमाल की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवादों के निष्पादन को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार में पूर्व से 11 आवेदन लंबित थे। वहीं अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शनिवार को चार नए आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से पांच मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया।जबकि दस मामलों में सुनवाई के लिए फरियादियों को अगले शनिवार को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। आयोजित बैठक में अंचल नाजिर कृष्ण मुरारी,डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार, सरफराज, एहतेशाम, मंजर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.