भागलपुर, फरवरी 24 -- आजमनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 6 लोगों को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लोगों के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी 6 लोगों को मद निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वाले छः लोगों को थाना क्षेत्र के लोगों के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराए जाने के बाद अल्कोहल मिलने की स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.