भागलपुर, मार्च 19 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। मां चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर छोटा रघुनाथपुर चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 551 कुमारी कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर आसपास के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए गोलाघाट स्थित गंगा नदी के तट पर पहुँची। यहाँ कुमारी कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं ने अपने कलशों में गंगा नदी का पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण में विधिपूर्वक कलश स्थापित किया।पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मौके पर वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 27 मार्च को मंदिर परिसर में एक दिवसीय जागरण...