भागलपुर, सितम्बर 5 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कुर्सेला थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलिनियां निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मलिनियां गांव में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार बताया। इसके बाद उसके घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से कुल 5.54 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिं...