भागलपुर, जनवरी 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एसएच-77 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक मक्का गोदाम से चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मक्का व्यवसाई कैलाश भगत के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात के समय गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां रखी करीब 200 बोरी मक्का पीकअप पर लादकर चोरी कर ली। चोरी गई मक्का की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी व्यवसाई को तब हुई जब सुबह गोदाम खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पाया। गोदाम के अंदर जाने पर मक्का की बोरियां गायब मिली। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना उनके घर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो बार में पीकअप से मक्का ले जाते चोर दिखाई दे रहे हैं। पी...