भागलपुर, मार्च 26 -- बारसोई । बारसोई नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 विष्णु मंदिर के निकट खुला नाला एवं नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण बह रहे हैं सड़कों पर गंदे पानी। राहगीरों को हो रही है काफी परेशानी। बता दें कि खुला नाला रहने के कारण आए दिन छोटे बच्चे नाला में गिर जाते हैं। तथा अगल-बगल के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी रस्ते से मुख्य बाजार लोगों का आवागमन होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला के ऊपर अभिलंब ढक्कन लगाया जाए नियमित रूप से नाला का सफाई किया जाएं। खुला नाला के कारण मच्छर का प्रकोप अत्यधिक हो चुकी है। जिससे हम लोगों का जिन माहौल हो चुका है। इस संबंध में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पानी की निकासी नहीं होने एवं गंदा पानी एक जगह जमा रहने से मक्खी पानी में जाकर बैठते हैं तथा वही मक्खी कीटाणु को लेकर खाने...