भागलपुर, मई 23 -- कटिहार से चंदन कुमार की रिपोर्ट बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कटिहार पहुंचे मंत्री ने कहा कि कुछ सिरफिरे और पागल लोग देश के भीतर इस तरह का धंधा चला रहे हैं, लेकिन भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि ऐसा कॉकरोच या चूहा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे लोग खुद ही चीन और अमेरिका भाग जाएंगे। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज सेमंत्री की प्रतिक्रिया मंत्री दिलीप जायसवाल शुक्रवार को कटिहार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बंगाल में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी पर संभावित रोक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि...