कटिहार : कुरसेला : 403 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
भागलपुर, अगस्त 10 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एसएच 77 पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर डुमरिया महंत स्थान के पास से 403 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बरामद स्मैक की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान तीनघरिया निवासी मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डुमरिया महंत स्थान के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच करने पर मनीष कुमार के पास से 403 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.