भागलपुर, जनवरी 20 -- कटिहार,एक संवाददाता। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेल द्वारा कामाख्या-हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 27576/27575) के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी गई है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। कामाख्या से 22 जनवरी तथा हावड़ा से 23 जनवरी से नियमित सेवा शुरू होगी। आधुनिक स्लीपर कोचों से लैस इस ट्रेन से उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के यात्रियों को तेज व आरामदायक सफर मिलेगा। कामाख्या: प्रस्थान 18:15 बजे,रंगिया स्टेशन पर आगमन 18:48 बजे, न्यू बोंगाईगांव स्टेशन पर आगमन 20:08 बजे, न्यू अलीपुरद्वार: आगमन 21:23 बजे, न्यू कूचबिहार में आगमन 21:40 बजे होंगी। जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर आगमन 22:55 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर आगमन 23:30 बजे, आलुआबाड़ी रोड स्टेशन पर आगमन 12:22 बजे, मालदा टाउन स्टेशन पर ...