भागलपुर, अप्रैल 27 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर नवरसिया सीज में सोमवार को पेड़ की कटाई-छंटाई के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत के पानी कमला वार्ड संख्या-1 निवासी प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार सिंह गोपालपुर सीज निवासी राजेश कुमार मंडल के यहां कदम के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर अचेत हो गए। यह भी पढ़ें- ठनका गिरने से तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि रविवार को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.