जमुई, मार्च 2 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के बुधनगर चौक पर अवैध रूप से अवस्थित 44 झुग्गी झोपड़ी एवं पक्के मकान के दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर आधा दर्जन थाना एवं अंचल के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति हुई थी। प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने सूझबूझ के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य आरंभ किया। भाकपा माले नेता पप्पू कुमार राय ने खुलकर विरोध किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने बड़ी चालाकी से भाकपा माले नेता को घटनास्थल से उठाकर प्राणपुर थाना ले गए। माहौल को शांत करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया गया। देखते-देखते कई दुकानों को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया गया। दुकानदारों द्वारा अपने-अपने सामानों को बचाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.