भागलपुर, मार्च 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच 31 पर ढाबा सुतारा के निकट सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बांस लदी एक जुगाड़ गाड़ी अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार जुगाड़ गाड़ी पर बांस लादकर चालक एनएच 31 से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन के अचानक चकमा देने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने से बांस सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रैक्टर की मदद से बांस लदी जुगाड़ गाड़ी को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.