लखीसराय, मार्च 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। ईद के मुबारक मौके पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। बल्थी महेशपुर, मेहर टोला, देवीपुर, मधेली और मजदिया ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलानाओं ने अपने तकरीर में भाईचारे, आपसी प्रेम और शांति का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद आपसी प्रेम, त्याग और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और पूरे क्षेत्र में खुशी व उल्लास का माहौल देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.