कटिहार : आरपीएफ ने चोरी के ओएचई तार के साथ रिसीवर गिरफ्तार
भागलपुर, मई 18 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट रेल मंडल में रेलवे संपत्ति चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट कटिहार ईस्ट को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ पोस्ट ईस्ट में धारा 3(ए) आरपी(यूपी) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए ओएचई कैटेनरी वायर के रिसीवर को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि 17 मई को विश्वसनीय सूचना के आधार पर मामले के जांच अधिकारी एसआई बाबलू ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उस समय दबोच लिया, जब वह चोरी किए गए रेलवे तार को आगे खपाने के लिए बाइक से दलन की ओर जा रहा था।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार : आरपीएफ ने चोरी के ओएचई तार के साथ रिसीवर गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथियाडीहारा निवासी 38 वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए ओएचई कैटेनरी वायर के 30 कटे हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.