कटिहार : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, तीन कारतूस बरामद
भागलपुर, सितम्बर 5 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट सेमापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटी चंदन नगर निवासी कुंदन मंडल (20) के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि शनिवार को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर अपने घर पर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम छोटी चंदन नगर पहुंची और छापेमारी शुरू की। पुलिस बल को देखते ही एक युवक तेजी से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुंदन मंडल निवासी छोटी चंदन नगर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.