कटिहार : अवैध मिट्टी ढुलाई में दो ट्रैक्टर जब्त
भागलपुर, मई 25 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं ढुलाई के खिलाफ थाना पुलिस ने रविवार देर शाम पार दियारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस की इस कार्रवाई से मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिना अनुमति मिट्टी का खनन कर उसकी ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर पकड़ लिए।दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन और बिना वैध काग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.