कटिहार : अलविदा जुम्मे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
भागलपुर, मार्च 20 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अकीदतमंदों ने पूरे अदब और एहतराम के साथ अदा की। प्रखंड के नगर पंचायत अंतर्गत जामा मस्जिद अमदाबाद में हजारों रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे और खुदा से अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं।जामा मस्जिद अमदाबाद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिद कमेटी की ओर से बाहर टेंट की व्यवस्था की गई थी, जहां लोगों ने कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। सुबह 11 बजे से ही अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया था। लबों पर दरूद-ए-पाक और आंखों में अल्लाह की रहमत की उम्मीद साफ झलक रही थी।जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मे की नमाज हाफिज अब्दुल रहमान ने अदा कराई। नमाज से पूर्व मौलाना मोहम्मद जाकिर हुसैन कासमी ने घोषणा की कि शनिवार सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी।कमेटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.