भागलपुर, मार्च 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये गए विशेष अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब, गांजा समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान विभिन्न कांडों में 53 अभियुक्तों को पकड़ा गया।वहीं अजमानतीय वारंट के तहत 18 तथा जमानतीय वारंट के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 301 लीटर देशी शराब और 15.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट में 1, हत्या के प्रयास में 1 तथा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.1 किलोग्राम गांजा, एक टेम्पो एवं ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.