भागलपुर, दिसम्बर 8 -- कटिहार। रबी फसल में खर पतवार से फसलों को नुकसान के साथ पौधों को पोषक तत्व नहीं मिल पाता है l इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है l कृषि विभाग किसानों को रबी फसल खासकर गेंहूँ और मक्का के साथ अन्तर फसल इंटर क्रॉपिंग को लेकर किसानों को जागरूक कर रही है l जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि गेंहूँ और मक्का के साथ बथूआ सहित अन्य साग , सब्जी की खेती कर जहाँ खर पतवार की समस्या से निजात पायी जा सकती हैl वहीं इससे खेतों की सेहत में सुधार होने के साथ पौधों को पोषक तत्व भी अधिक मिलता है l अंत र फसल से किसानों की आमदनी भी बढ़ती है l चौपाल कार्यक्रम में किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.