भागलपुर, नवम्बर 22 -- कटिहार । निज प्रतिनिधि राजेंद्र स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रमंडलीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता शनिवार को फाइनल मुकाबला खेले जाने के साथ ही सम्पन्न हो गया l अंडर 14 का मैच मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के बीच खेला गया l फाइनल मुकाबले में मुंगेर प्रमंडल की टीम ने भागलपुर को पराजित कर दिया l अंडर 17 खो खो के फाइनल मैच में भागलपुर प्रमंडल ने सारण को तथा 19 आयु वर्ग के मैच में भागलपुर प्रमंडल ने मुंगेर की टीम को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर चैम्पियन बनी l विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉली प्रदान किया गया l जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि अपराह्न बाद खेल भवन में बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू होगी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.