भागलपुर, अप्रैल 24 -- बारसोई से मुदासिर की रिपोर्ट शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने किया। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने अनुमंडल के सभी जन वितरण दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना एवं भारत सरकार द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर कोयले की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर सभी पीडीएस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे कोयला भंडारण के लिए अपने प्रतिष्ठान या उसके आसपास उपयुक्त स्थल का शीघ्र चयन करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि चयनित स्थल की पूरी जानकारी प्रशासन को देनी होगी, जिसमें जमीन का खाता, खेसरा एवं चौहद्दी का स्पष्ट विवरण शामिल रहेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि भंडारण स्थल सु...