भागलपुर, अगस्त 29 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट अपराधियों, शराब कारोबारियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में बड़ा अभियान चलाते हुए 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस के हाथ एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी लगा है। इसके साथ ही 72 लीटर देसी शराब, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। एक अपहृत व्यक्ति को भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 75 लोगों में 32 विभिन्न कांडों के आरोपी हैं, जबकि 43 जमानतीय वारंटी शामिल हैं। शराब से जुड़े मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अपहरण के मामले में एक और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त आर्म्स मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि हथियार किसके पास ...