भागलपुर, मार्च 10 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा पिछले चौबीस घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि विभिन्न दर्ज कांडों में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अजमानतीय वारंट के तहत 2 और जमानतीय वारंट के तहत 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान डकैती के एक मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 4 लाख 49 हजार 500 रुपये जु...