भागलपुर, मार्च 8 -- अमदाबाद। नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 ब्राह्मण टोला स्थित श्री बालाजी मंदिर एवं काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा के शुभारंभ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के मुख्य पार्षद बबलू मंडल उपस्थित थे।आयोजक अनुज कुमार मिश्रा एवं नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से श्री हनुमान कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 501 कुमारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गोपालपुर गांव, गोपालपुर चौक तथा चामा होते हुए गंगा तट तक पहुंची। वहां से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई।उन्हो...