भागलपुर, मई 3 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट डंडखोरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 29लीटर देशी शराब बरामद किया है। वहीं तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि डंडखोरा थाना क्षेत्र के पंसरेवा और मखना गांव से देशी शराब बरामद किया गया।हालांकि देशी शराब का कारोबारी फरार हो गया है। जबकि दूसरे जगहों पर शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- टेम्पो से 19.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...