भागलपुर, मार्च 27 -- कटिहार। बलरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि बलरामपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक कार से दो पुरुष और एक महिला बजरगांव चेक पोस्ट की ओर स्मैक लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बजरगांव चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। कार में सवार दो पुरुष और एक महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 285 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। साथ ही एक कार भी जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.