भागलपुर, सितम्बर 28 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट यूपीआई भुगतान पर लागू किए गए 0.4 प्रतिशत व्यापारी छूट दर के विरोध में अखिल भारतीय मोबाइल खुदरा विक्रेता संघ, बिहार ने 2 अक्टूबर को नो यूपीआई दिवस मनाने का आह्वान किया है। गांधी जयंती के दिन आंदोलन में शामिल मोबाइल दुकानदार यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही दुकानों में लगे यूपीआई के क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढककर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

नई यूपीआई व्यवस्था संघ के अनुसार नई यूपीआई व्यवस्था के तहत 2,000रुपए से अधिक के पात्र व्यक्ति से व्यापारी भुगतान पर 0.4 प्रतिशत व्यापारी छूट दर लागू की गई है। 75 हजार रुपए या उससे अधिक के लेन-देन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपए प्रति लेन-देन होगा। हालांकि 2,000 रुपए तक के व्यापारी भुगतान, व्यक्ति से व्यक्ति भुगतान तथा निर्धारित श्...