भागलपुर, मई 14 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 16.31 ग्राम स्मैक एवं 16,040 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात को कोढ़ा थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक महीनापुर नहर की ओर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदेश कुमार उर्फ कुनाल कुमार, सुमित कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने ...