कटिहार: 113 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब बरामद
भागलपुर, अगस्त 30 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान में 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामान भी लगा। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान चार किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन, एक बाइक , एक टोटो, 40 फीट कॉपर का तार, 85 लीटर देसी शराब और 19.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं सघन वाहन जांच अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 66 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.