अररिया, जनवरी 20 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के मदनसाही मोड़ के समीप मंगलवार को समय लगभग 3:30 बजे प्राणपुर से कटिहार की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी प्राणपुर पुलिस को दी गई।सूचना पाकर प्राणपुर पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के सदेलीचक गांव निवासी नौशाद अली के 26 वर्षीय पुत्र परवेज आलम के रूप में की गई है। प्राणपुर थाना अध्यक्ष ने मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.