भागलपुर, अप्रैल 5 -- कटिहार। शहर के हरीगंज चौक पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं कुछ स्थानीय लोग हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसी दौरान परवेज अंसारी उर्फ गुड्डू मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझते हुए तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। उन्होंने बिना घबराए साहस और सूझबूझ का परिचय देते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.