भागलपुर, अप्रैल 2 -- कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले मुख्य अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि 1 अप्रैल को नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक युवक द्वारा अवैध हथियार के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एसपी ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर थाना पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के क्रम में वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ...