भागलपुर, मई 27 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने हत्या कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार कुरसेला थाना कांड संख्या 48/26 के नामजद आरोपी बच्ची महलदार पिता जीतन महलदार, निवासी मजदिया थाना कुरसेला जिला कटिहार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...