भागलपुर, फरवरी 12 -- कटिहार। सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण स्टाफ की भारी कमी और लंबित मांगों के विरोध में गुरुवार को हुई राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर कटिहार जिले में साफ दिखाई दिया। सुबह से ही शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक बैंक शाखाओं के शटर गिरे रहे। नकद लेनदेन ठप पड़ गया और सैकड़ो ग्राहक बिना काम कराए लौटने को मजबूर हुए। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में लगभग 300 करोड रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। चेक क्लीयरेंस ऋण वितरण नकद जमा निकासी ,डिमांड ड्राफ्ट और पासबुक अपडेट जैसे कार्य पूरी तरह बाधित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...